काउंटी क्लब हैम्पशायर ने वन-डे कप के लिए आशुतोष शर्मा को अपने साथ जोड़ा

WhatsApp Channel Join Now
काउंटी क्लब हैम्पशायर ने वन-डे कप के लिए आशुतोष शर्मा को अपने साथ जोड़ा


काउंटी क्लब हैम्पशायर ने वन-डे कप के लिए आशुतोष शर्मा को अपने साथ जोड़ा


नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। इंग्लिश काउंटी क्लब हैम्पशायर ने भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा के साथ घरेलू वन-डे कप 2026 टूर्नामेंट के लिए करार का ऐलान किया है। टूर्नामेंट 21 जुलाई से शुरु हो रहा है।

क्लब ने सोमवार को बताया कि हैम्पशायर क्रिकेट ने पुरुष मेट्रो बैंक वन-डे कप के लिए भारतीय ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को साइन किया है।

हैम्पशायर के क्रिकेट निदेशक गाइल्स व्हाइट ने कहा कि हमें इस बात की बहुत खुशी है कि हमने आशुतोष को वन-डे कप के लिए साइन किया है। वह बहुत काबिल खिलाड़ी हैं और हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्हें पता है कि ऊंचे स्तर पर कैसा प्रदर्शन किया जाता है। हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने और हैम्पशायर की जर्सी में उनका खेल देखने के लिए उत्साहित हैं। हम इस टूर्नामेंट में पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।

27 साल के आशुतोष ने लिस्ट ए क्रिकेट में 21 मैचों में 458 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्होंने निचले क्रम में एक बड़े हिटर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। पंजाब किंग्स से डेब्यू करने के बाद आशुतोष ने पिछले दो सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया। बल्लेबाज ने 32 आईपीएल मैचों में 29.68 की औसत और 168.86 की स्ट्राइक रेट से 564 रन बनाए हैं।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story