विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे टी-20 मैचों से बाहर

WhatsApp Channel Join Now
विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे टी-20 मैचों से बाहर


मेलबर्न, 22 नवंबर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स बाकी वाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार रात खेले गए टी-20 मैच में हाथ में चोट लगने के कारण विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड पुरुष टीम के बाकी 'व्हाइट बॉल' दौरे से बाहर हो गए हैं। टीम में जैक्स की जगह किसे शामिल किया जाएगा, इस बारे में जानकारी जल्द ही दी जाएगी। इसी के साथ बोर्ड ने विल जैक्स के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

मेलबर्न में 21 नवंबर को खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था। इसी मैच में वह ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान 19वां ओवर करने आए थे। ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन ड्वारशुइस के तेज शॉट को कैच करने की कोशिश के दौरान गेंद उनके हाथ की उंगलियों में लगी और उनके हाथ से खून निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। वह अपना पूरा ओवर भी नहीं फेंक पाए थे। हेनरी क्रोकोम्बे ने उनकी जगह ओवर की बची दो गेंद डालीं थी। उन्होंने इन गेंदों पर सिर्फ एक रन दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और जैक एडवर्ड्स ने टीम को जीत दिला दी। सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को क्वींसलैंड में खेला जाएगा। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story