चैम्पियंस गार्डन ने फ्रेंड्स इलेवन को छह विकेट से हराया

WhatsApp Channel Join Now
चैम्पियंस गार्डन ने फ्रेंड्स इलेवन को छह विकेट से हराया


मुरादाबाद, 06 मार्च (हि.स.)। रेलवे स्टेडियम मैदान में शुक्रवार को खेले गए ब्रास सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में चैम्पियंस गार्डन क्लब ने फ्रेंड्स इलेवन को छह विकेट से हरा दिया। सेंटी गुप्ता को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

चैम्पियंस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 198 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राजा ने अपनी टीम के लिए 42 गेंदों में 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। आजम अंसारी ने भी 28 गेंदों में 51 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। शरीफ अहमद ने 15 गेंदों में तेजी से 26 रन बनाए। फ्रेंड्स इलेवन क्लब के लिए मोहम्मद शादिक ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मोहम्मद अनस और फैज सिद्दीकी ने भी तीन-तीन विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 18 ओवरों में ही यह मुकाबला जीत लिया। सेंटी गुप्ता ने अपनी टीम के लिए मजबूत पारी खेली। उन्होंने मात्र 43 गेंदों में ने 113 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। फैजान पाशा ने 16 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। शाहनवाज अंसारी ने भी 8 गेंदों में 17 रन की तेज पारी खेली। नवाज अयूबी ने अपनी टीम के लिए तीन विकेट हासिल किए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story