विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में मुरादाबाद रेल मंडल की सीसीटीसी रेनू सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
विश्व रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में मुरादाबाद रेल मंडल की सीसीटीसी रेनू सिंह ने जीता स्वर्ण पदक


मुरादाबाद, 20 नवंबर (हि. स.)। अंतरराष्ट्रीय रेलवे खेल संघ द्वारा प्राग, चेक गणराज्य में 18वीं विश्व रेलवे (महिला एवं पुरुष) क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सीसीटीसी रेनू सिंह ने 10 किलोमीटर की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर मुरादाबाद मंडल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 नवंबर तक हुआ था।

रेनू सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से मुरादाबाद मंडल सहित भारतीय रेलवे का गौरव बढ़ा है। उनकी यह सफलता समर्पण, अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं खेल के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुरादाबाद मंडल रेनू सिंह की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780238 Articles

Share this story