मुरादाबाद नेक्स्ट जैन प्रीमियर क्रिकेट लीग : बुल्स क्रिकेट क्लब ने नेक्स्ट जैन इंडियन को पांच विकेट से हराया

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद नेक्स्ट जैन प्रीमियर क्रिकेट लीग : बुल्स क्रिकेट क्लब ने नेक्स्ट जैन इंडियन को पांच विकेट से हराया


मुरादाबाद, 28 जून (हि.स.)। मुरादाबाद नेक्स्ट जैन प्रीमियर क्रिकेट लीग में रविवार को बुल्स क्रिकेट क्लब ने नेक्स्ट जैन इंडियन को पांच विकेट से हरा दिया। ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए बुल्स क्रिकेट क्लब मोहम्मद हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि रविवार को नेक्स्ट जैन क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड पर आयोजित हो रहे पहले मैच में नेक्स्ट जैन इंडियस ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए जिसमें आर्यन यादव ने 81 गेंद में 99 रन की पारी खेली आयुष ने 35 गेंद में 54 रन का योगदान दिया। बुल्स क्रिकेट क्लब के मोहम्मद हसन ने 4 विकेट और संदीप व अरुण ने दो-दो विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स क्रिकेट क्लब ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया बूट्स क्रिकेट क्लब के मोहम्मद हसन ने 19 गेंद में 49 रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई। ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मोहम्मद हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story