मुरादाबाद : द वंडर क्रिकेट कप: ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 137 रन से दर्ज की जीत

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : द वंडर क्रिकेट कप: ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 137 रन से दर्ज की जीत


मुरादाबाद : द वंडर क्रिकेट कप: ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 137 रन से दर्ज की जीत


मुरादाबाद, 21 नवम्बर (हि.स.)। डिस्ट्रिक स्पोर्टर्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि द वंडर क्रिकेट कप में दूसरे दिन शनिवार को कुंदरकी स्थित द वंडर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी ने एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच सम्पंन हुआ। जिसमें साईं क्रिकेट एकेडमी ने एमपीएस को 137 रन से जीत दर्ज की। शिवांश को शतकीय पारी और शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट पर 299 रन बनाए। शिवांश ने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने नौ छक्के और दो चौके लगाए। अभय दीप ने 48, राजत यादव ने 37, आकाश ने 30, विशाल कुमार और अंश तिवारी ने 24-24 तथा अभिषेक कश्यप ने नाबाद 15 रन बनाए। काव्यांश सिसोदिया ने तीन रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस की टीम 28.4 ओवर में 144 रन पर सिमट गई। शिवोम यादव ने 45, निजाम पाशा ने 24 और वंश सक्सेना ने नाबाद 17 रन बनाए। अयान सुधाकर ने 13, विशुदीप ने 12, विक्की धुस्सा ने 20, सैयद फाज ने चार, निहाल ने चार रन बनाए। ब्रास सिटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शिवांश ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए। राजत यादव ने तीन और अभिषेक कश्यप ने एक विकेट हासिल किया। शिवांश को शतकीय पारी और शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ बिलारी विधायक फहीम इरफान ने किया। टूर्नामेंट के दौरान कोच विवेक यादव, सलीम खान, सचिन कुमार तोमर आदि मौजूद रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story