वुशु प्रतियोगिता में बेटियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में जीते पदक

WhatsApp Channel Join Now
वुशु प्रतियोगिता में बेटियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में जीते पदक


वुशु प्रतियोगिता में बेटियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में जीते पदक


दरभंगा, 07 नवंबर (हि.स.)। नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-मंडलीय वुशु प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में सारण, पटना, दरभंगा सहित कई प्रमंडलों की खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।

अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में सारण की पलक कुमारी ने स्वर्ण, दरभंगा की सारती कुमारी ने रजत तथा तिरहुत की खुशी कुमारी और पटना की शिवानी कुमारी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-48 किलोग्राम में पटना की खुशी कुमारी स्वर्ण, सारण की मासूम कुमारी रजत तथा कोसी की प्रीति और दरभंगा की रानी कुमारी कांस्य पदक विजेता बनीं।

अंडर-52 किलोग्राम में पटना की खुशी श्रीवास्तव ने स्वर्ण, सारण की माया कुमारी ने रजत तथा मुंगेर की अंशु और दरभंगा की प्रीति कुमारी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-56 किलोग्राम में तिरहुत की गौरी कुमारी स्वर्ण, पटना की संस्कृति रानी रजत तथा कोसी की अनन्या और दरभंगा की कन्या कुमारी कांस्य पदक विजेता रहीं।

वहीं, अंडर-60 किलोग्राम में पटना की नैंसी कुमारी ने स्वर्ण, तिरहुत की श्रेया राज ने रजत तथा दरभंगा की लक्ष्मी महारानी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-75 किलोग्राम में सारण की नैंसी कुमारी स्वर्ण, पटना की साक्षी कुमारी रजत और मुंगेर की छोटी कुमारी कांस्य पदक विजेता बनीं।

समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और अनुशासित बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर 25वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप-2026, तमिलनाडु में कांस्य पदक जीतने वाले अभिषेक कुमार को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मौके पर दरभंगा वुशु संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ठाकुर, सचिव संजीव कुमार यादव सहित तकनीकी अधिकारी, निर्णायक, प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं चिकित्सीय टीम के सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773946 Articles

Share this story