इलेवन आर्चिड ने इलेवन टापर्स को चार विकेट से हराया

WhatsApp Channel Join Now
इलेवन आर्चिड ने इलेवन टापर्स को चार विकेट से हराया


मुरादाबाद, 03 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में चल रहे यूथ इंटर क्लब क्रिकेट मुकाबले में इलेवन आर्चिड क्रिकेट टीम ने मंगलवार को इलेवन टापर्स टीम को चार विकेट से शिकस्त दी। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इलेवन आर्चिड के शोभित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी इलेवन टापर्स की टीम 19.5 ओवर में 182 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के रोहन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि शोभित ने 27 रन देकर 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन आर्चिड ने 18.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आदित्य ने शानदार 66 जबकि शोभित ने 45 रन का योगदान दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इलेवन आर्चिड के शोभित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story