एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में

WhatsApp Channel Join Now
एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में

एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में

आइची-नागोया (जापान), 27 सितंबर (हि.स.)। भारत की पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमों ने रविवार को जारी एशियन गेम्स 2026 में अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पुरुष टीम में साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम और कुशल दलाल की तिकड़ी ने भूटान को बेहद करीबी मुकाबले में 235-232 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल में सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

महिला टीम में चिकिता तनीपार्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप ने कजाकिस्तान को 233-230 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम छह तीरों के पहले सेट के बाद पीछे चल रही थी, लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए कजाकिस्तान को तीन अंकों के मामूली अंतर से मात दी।

इससे पहले पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के मुकाबले में यूएई के खिलाफ 235-215 से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, महिला टीम ने मंगोलिया के खिलाफ और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 238-223 से जीत हासिल की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story