लिटिल मास्टर नाईट क्रिकेट कप : द आर्यन्स क्रिकेट अकैडमी आठ विकेट से जीती

WhatsApp Channel Join Now
लिटिल मास्टर नाईट क्रिकेट कप : द आर्यन्स क्रिकेट अकैडमी आठ विकेट से जीती


मुरादाबाद, 09 मई (हि.स.)। द आर्यन्स क्रिकेट अकैडमी व जीपी क्रिकेट अकैडमी के बीच 30-30 ओवर का क्रिकेट मैच सम्पंन हुआ। जिसमें जीपी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग चुनी। द आर्यन्स क्रिकेट अकैडमी ने आठ विकेट से जीत हासिल की।

जीपी क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162रन बनाए। जिसमें नीलेश ने 34बॉल में 34 रन और राहुल प्रताप ने 49बॉल पर 32 रन की पारी खेली। द आर्यन्स क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईशा ने 3 विकेट व सक्षम,आयशा और इज़रान ने 1-1 विकेट लिए। द आर्यन्स क्रिकेट अकैडमी ने बल्लेवाजी करते हुए 26.5 ओवर में 2विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमे रियाज ने 57बॉल पर 77रन की व उदय ने 43बॉल में 29रन की पारी खेली। जीपी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तन्मय और नभ 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तीन विकेट लेने वाली ईशा को दिया गया।

इस दौरान एमपीएस के प्रिंसीपल शक़ील सर, मिर्जा दानिश आलम,पंकज भटनागर ,प्रियांशु जोशी,विपिन,चमन रोहित ,शरीफ शेख, प्रतीक्षा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story