मुरादाबाद के आर्यन भट्ट ने जीता प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन डबल्स का खिताब

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद के आर्यन भट्ट ने जीता प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन डबल्स का खिताब


मुरादाबाद, 03 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुरादाबाद के आर्यन भट्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर डबल्स वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सतीश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में आर्यन की जोड़ी ने नोएडा के सार्थक सोम और आगरा के शुभम सोलंकी की जोड़ी को 15-11, 15-16 चैपियनशिप पर कब्जा जमाया।

29 अगस्त से शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पूरे टूर्नामेंट में आर्यन ने दमदार खेल दिखाते हुए अपनी तकनीक का परिचय दिया। फाइनल में भी उन्होंने आक्रामक खेल के साथ विपक्षी जोड़ी को ज्यादा मौके नहीं दिए। आर्यन ब्रास सिटी जिमखाना स्थित अरवा बैडमिंटन एकेडमी में नियमित अभ्यास करते हैं। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सतीश शर्मा ने आर्यन व उनके कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अरवा बैडमिंटन एकेडमी के प्रयासों से आने वाले समय में जिले से और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार होंगे, जो प्रदेश और देश स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story