रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
रक्षा खडसे डब्ल्यूएएफ के सर्वोच्च सम्मान ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित


नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे को 47वें विश्व आर्मरेसलिंग एवं 28वें विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप-2026 के दौरान प्रतिष्ठित ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्व आर्मरेसलिंग महासंघ (डब्ल्यूएएफ) का सर्वोच्च सम्मान है, जिसे महासंघ के अध्यक्ष असेन हाजिटोडोरोव ने नई दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित चैंपियनशिप के दौरान उन्हें प्रदान किया।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने 60 से अधिक देशों से आए खिलाड़ियों और अधिकारियों से बातचीत की। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और पहली बार भारत में विश्व चैंपियनशिप के आयोजन को “एक बहुत बड़ा अवसर” बताया। उन्होंने देशभर में आर्मरेसलिंग को प्रोत्साहित करने और इसके विकास के लिए अपना निरंतर समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। यह सम्मान प्राप्त करने पर रक्षा खडसे ने कहा कि विश्व आर्मरेसलिंग महासंघ से यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं भारत में आर्मरेसलिंग को प्रोत्साहित करने और इसके विकास को बढ़ावा देने के लिए अपना समर्थन निरंतर जारी रखूंगी।

इस चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के 1,700 से ज्यादा खिलाड़ी, अधिकारी और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन पीपल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता प्रीति झंगियानी कर रही हैं, जो एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन की उपाध्यक्ष भी हैं। उनके साथ प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह चैंपियनशिप विश्व आर्मरेसलिंग महासंघ की संबद्धता और मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप का समापन 6 नवंबर को होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story