रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026 में मिला मुरादाबाद के अरमान जमीर को छठा स्थान

WhatsApp Channel Join Now
रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026 में मिला मुरादाबाद के अरमान जमीर को छठा स्थान


मुरादाबाद, 04 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने मंगलवार को बताया कि उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित सातवीं रूद्र अंडर-13 इंटर स्कूल रैपिड शतरंज प्रतियोगिता-2026 में मुरादाबाद जनपद के अरमान जमीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया है।

प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 72 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था, इसमें अरमान ने कडे मुकाबले के बीच अपनी प्रतिभा साबित की। अरमान जमीर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story