राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास की टीम बनीं चैंपियन

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास की टीम बनीं चैंपियन


मुरादाबाद, 24 अक्टूबर (हि.स.)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उप्र कबड्डी खेल संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में हुआ। जिसमें आगरा छात्रावास की टीम चैंपियन बनीं। फाइनल मैच आगरा छात्रावास बनाम वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें आगरा छात्रावास ने वाराणसी को 40-28 अंकों से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शक्ति दुबे और अपर आयुक्त मुरादाबाद नवीन श्रीवास्तव ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी व खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।

मुख्य अतिथि का स्वागत सुनील कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी, मुरादाबाद एवं डा. अजय पाठक संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा शॉल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर किया। सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में जूनियर बालिका कबड्डी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का पहला साहित्य फाइनल मैच वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी ने आजमगढ़ को 28-15 अंकों से हराया तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच आगरा छात्रावास बना मेरठ मंडल के मध्य खेला गया जिसमें आगरा छात्रावास में मेरठ मंडल को 46-34 अंकों से हराया।

इस अवसर पर योगेन्द्र गौतम, सचिव टेबल टेनिस संघ, राम कृपाल, प्रधान सहायक, प्रदीप कुमार सक्सेना, कनिष्ठ सहायक, नरेश पाल सिंह, ललिता चौहान एथलेटिक्स प्रशिक्षिका, निशा वॉलीबाल प्रशिक्षिका, आसिफ सिद्दीकी बैडमिन्टन प्रशिक्षक, गोविन्द कुमार यादव कुश्ती प्रशिक्षक, धीरज कुमार खो-खो प्रशिक्षक, आशु कुमार हॉकी प्रशिक्षक एवं स्टेडियम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story