जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आदित्य भारद्वाज ने जीते पांच मुकाबले

WhatsApp Channel Join Now
जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आदित्य भारद्वाज ने जीते पांच मुकाबले


जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आदित्य भारद्वाज ने जीते पांच मुकाबले


दरभंगा, 04 अक्टूबर (हि.स.)। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र आदित्य भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग के छह मुकाबलों में पांच जीत दर्ज कर पांच अंक हासिल किए।

लक्ष्मीसागर निवासी बीएसएनएल के सेवानिवृत्त प्रशाखा पदाधिकारी अशोक कुमार झा के पौत्र एवं समाजसेवी मनीष झा रघु के पुत्र आदित्य की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने उन्हें सम्मानित किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आदित्य का चयन प्रमंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता पांच अक्टूबर से आयोजित होगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आठ अक्टूबर से प्रस्तावित है। आदित्य के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story