यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में मुरादाबाद अक्षु बाजवा और आर्यन चौधरी चयनित

WhatsApp Channel Join Now
यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में मुरादाबाद अक्षु बाजवा और आर्यन चौधरी चयनित


मुरादाबाद, 29 नवंबर (हि.स.)।मुरादाबाद में नेक्स्ट जेन क्रिकेट एकेडमी के अक्षु बाजवा और एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के आर्यन चौधरी का उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि दोनों का चयन यूपीसीए अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से एकेडमियों में खुशी का माहौल है। अक्षु बाजवा ने नेक्स्ट जेन क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारा है। उन्हें एकेडमी के मुख्य कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी का मार्गदर्शन मिला।

वहीं, एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी आर्यन चौधरी ने निरंतर अभ्यास, मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उसे एकेडमी के मुख्य कोच मिर्जा दानिश आलम प्रशिक्षण देते हैं।

सचिव विजय गुप्ता और संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, मिर्जा दानिश आलम ने आर्यन चौधरी के चयन पर खुशी जताते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785425 Articles

Share this story