अभय चौधरी गोल्ड जीतकर ऑल इंडिया आर्मी एथलेटिक्स चैपियनशिप के लिए क्वालिफाई
Jun 23, 2026, 17:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 23 जून (हि.स.)। मुरादाबाद निवासी एथलीट अभय चौधरी ने 19 जून से 22 जून तक जबलपुर में आयोजित आर्मी सेंट्रल कमांड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ऑल इंडिया आर्मी एथलेटिक्स चैपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
जिला एथलेटिक्स संघ मुरादाबाद के संयुक्त सचिव गौरव कश्यप ने बताया कि ऑल इंडिया आर्मी एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन 15 से 18 जुलाई तक हैदराबाद में होगा, जहां अभय चौधरी अपने प्रदर्शन का दम दिखाएंगे। अभय चौधरी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

