ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट में 50 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

WhatsApp Channel Join Now
ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट में 50 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग


मुरादाबाद, 22 जुलाई (हि.स.)। शिशु वाटिका ताइक्वांडो एकेडमी में बुधवार को आयोजित कलर बेल्ट टेस्ट में करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अगस्त माह में होने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे।

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव शावेज अली ने बताया कि येलो बेल्ट में दिव्यांशी अग्रवाल, पृष्ठ गुप्ता, सनमीत कौर, सिद्धांत प्रताप सिंह, आयुष, अदिति पुन, तबीनाह, अभिषेक, ओम शर्मा, आदित्य भटनागर, रानी, साक्ष, भूमि, सोहम, अमीर हुसैन, इरम फातिमा और ख्याति यादव सफल रहे। ग्रीन बेल्ट में हुसैन, रिदा, विनायक, लक्ष्मी, गर्वी, अक्षत और वंश ने सफलता पाई। जबकि ग्रीन वन बेल्ट में सेहल शर्मा, सर्जन, दक्ष, सुषमा और आदित्य दीप शामिल रहे। इसके अलावा ब्लू बेल्ट में विकेश, रिया, सामर्थ, पंकज और अथर्व ने स्थान बनाया। ब्लू वन बेल्ट में प्रत्यक्ष वर्मा और युवराज सफल रहे। रेड बेल्ट में सुषमा और रेड वन बेल्ट में इलमा हसन व अदिति वर्मा ने सफलता हासिल की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story