आगामी रणजी ट्रॉफी की तैयारी शुरू, हाई परफॉर्मेंस कैंप में मुरादाबाद के चार खिलाड़ी
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सात दिवसीय हाई परफॉर्मेंस कैंप शुरू
मुरादाबाद, 06 जुलाई (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र की तैयारियों को धार देने के लिए कानपुर स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम में आज सोमवार से सात दिवसीय हाई परफॉर्मेंस कैंप शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम के 44 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया है। इनमें मुरादाबाद के आर्यन जुयाल, विशाल तोमर और शिवम शर्मा, अक्षु बाजवा भी शामिल हैं।
विजय गुप्ता ने आगे बताया कि कैंप में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए टीम संयोजन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

