उत्तराखंड प्रीमियर लीग में मुरादाबाद के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में मुरादाबाद के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन


मुरादाबाद, 21 सितम्बर (हि.स.)। उत्तराखंड प्रीमियर लीग में मुरादाबाद की एमपीएस क्रिकेट एकेडमी और साईं क्रिकेट एकेडमी के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दिल्ली रोड स्थित एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के कोच मिर्जा दानिश आलम ने बताया कि दाएं हाथ के बल्लेबाज एवं विकेटकीपर वैभव भट्ट पिथौरागढ़ टीम से, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाज लोकेश सिंह ऋषिकेश किंग्स की ओर से खेलेंगे।

वहीं साईं क्रिकेट एकेडमी के कोच सचिन कुमार तोमर ने बताया कि योगिता रावत महिला वर्ग में मसूरी क्वीन्स और विकेटकीपर बल्लेबाज दिव्यांश धवन पुरुष वर्ग में नैनीताल टाइगर्स से खेलेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story