खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग फाइनल्स : साई शक्ति, ओडिशा नेवल ने दर्ज की जीत

खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग फाइनल्स : साई शक्ति, ओडिशा नेवल ने दर्ज की जीत
WhatsApp Channel Join Now
खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग फाइनल्स : साई शक्ति, ओडिशा नेवल ने दर्ज की जीत


लखनऊ, 3 अप्रैल (हि.स.)। दूसरे खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग फाइनल्स के 7वें दिन बुधवार को साई शक्ति टीम और ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।

साई शक्ति टीम ने भाई बहलो हॉकी अकादमी को हराया:

दिन के पहले मैच में साई शक्ति टीम ने भाई बहलो हॉकी अकादमी, भगता को 9-0 से हराया। साई शक्ति के लिए पूर्णिमा यादव (16', 21', 35') और खुशी (39', 44', 57') ने हैट्रिक बनाई। इनके अलावा भव्या (30', 43') ने दो और कप्तान तनुजा (9') ने एक गोल किया।

ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने दर्ज की आसान जीत:

दिन के दूसरे मैच में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने खेलो इंडिया स्टेट एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर को 7-1 से हराया। ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर की कप्तान स्वीटी कुजूर ने हैट्रिक (27', 38', 57') लगाई, जबकि नेहारिका टोप्पो (9'), अमीषा एक्का (22'), डोली भोई (25') और अनुष्का भावरे (56') ने एक-एक गोल किया। खेलो इंडिया स्टेट एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर के लिए एकमात्र गोल तीसरे क्वार्टर में उनके कप्तान रूखमणी खस (35') की स्टिक से हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story