अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट : सेकंड राउंड में पहुंचे अविनाश, शौर्य, राजकुमार, अक्षय, चारू

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट : सेकंड राउंड में पहुंचे अविनाश, शौर्य, राजकुमार, अक्षय, चारू


- अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में देशभर से 225 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

मुरादाबाद, 23 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एचएस चड्ढा मेमोरियल एमटी-400 चैंपियंस कप अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को अविनाश कुंवर, चारू दत्त, शौर्य ने अपने मुकाबले जीतकर सेकेंड राउंड में जगह बनाई। अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में देशभर से 225 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

कांठ रोड स्थित ब्राससिटी जिमखाना में आज दूसरे दिन शुरू हुई प्रतियोगिता में समर्थ सिंह को भी विकास के खिलाफ वॉकओवर मिला। इसके बाद अविनाश कुंवर ने अतुल को 6-0, 6-1 से शिकस्त दी। चारू दत्त ने अनंत राणा को 6-0, 6-0 से हराया, जबकि शौर्य वर्मा ने संचित गांधी को 6-1, 10-4 से पराजित किया। राजकुमार ने तेजस्वी को 6-1, 10-3 से मात दी। वहीं, अक्षय आहूजा ने अक्षय पंजाबी को 6-0, 6-1 से हराकर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में पुणे, मुंबई, मेरठ, गुरुग्राम, रुद्रपुर, लुधियाना और लखनऊ समेत विभिन्न शहरों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 22 से 28 अक्टूबर तक होने वाले टूर्नामेंट में 30 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। विश्व टेनिस संघ के ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन चड्ढा ग्रुप की ओर से सरदार गुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में उनके दिवंगत पिता सरदार हरभजन सिंह चड्ढा की स्मृति में प्रतिवर्ष किया जाता है। टूर्नामेंट के दौरान गुरजीत सिंह चड्ढा, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. अनंत राणा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, अवनीश, मनु, शाकिब और डॉ. रितेश आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765654 Articles

Share this story