जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

WhatsApp Channel Join Now
जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम


जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम


- रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र कुमार राणा ने दी जानकारी

मुरादाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। न्यू मुरादाबाद स्थित स्प्रिंगफील्ड्स स्कूल में 12 अक्टूबर (सोमवार) को रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में चतुर्थ जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब 200 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।

रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव देवेंद्र कुमार राणा ने बताया प्रतियोगिता क्वाड्स, इनलाइन, एडजस्टेबल और टॉय इनलाइन चार श्रेणियों में होगी। प्रत्येक श्रेणी में सात आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इसमें 4 से 6, 6 से 8, 8 से 10, 10 से 12, 12 से 15 और 15 से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं।

प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आगामी 12वीं उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 28 अक्टूबर तक देवस्वोम स्केटिंग ट्रैक, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति और तकनीकी टीम प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story