अंडर-16 आयु क्रिकेट वर्ग प्रारम्भिक चयन ट्रायल में 160 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

WhatsApp Channel Join Now
अंडर-16 आयु क्रिकेट वर्ग प्रारम्भिक चयन ट्रायल में 160 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग


मुरादाबाद, 19 मार्च (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्त्वावधान में अंडर-16 आयु क्रिकेट वर्ग प्रारम्भिक चयन ट्रायल का आयोजन गुरुवार को एमपीएस पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुआ। जिसमें मुरादाबाद, अमरोहा और संभल जिले के पंजीकृत 160 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। चयन समिति में सतीश शर्मा और बदरूद्दीन सिद्ददीको ने खिलाड़ियों के खेल को बारीकी से परखा और अधिक से अधिक खिलाड़ियों के चयन पर जोर दिया।

चयन प्रक्रिया में डीएसए सदस्य नजाकत अली, मो. हसीन, मिर्जा दानिश आलम, मो. शाहिद और ऋषिका यादव ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सलीम खान, रोहित चौधरी, अतुल भटनागर, तालिब मलिक, बाकर जैदी, रजत शर्मा, अंकित गुप्ता, रोहित आदि कोच मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story