राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन
Mar 13, 2026, 19:09 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
--17 से 24 मार्च तक प्रयागराज में होगी स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता
मुरादाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) के लिए शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन ट्रायल में 28 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कोच सचिन विश्नोई ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 17 से 24 मार्च तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

