पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी के 14 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कलर बैल्ट टेस्ट में दिखाया दम

WhatsApp Channel Join Now
पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी के 14 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कलर बैल्ट टेस्ट में दिखाया दम


मुरादाबाद, 26 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी में चैंपियंस ताइक्वांडो फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को ताइक्वांडो कलर बैल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने किक्स, पंचेज, अटैक्स, ब्लॉक्स, सेल्फ डिफेंस आदि का शानदार प्रदर्शन किया।

हेड कोच तकी इमाम ने बताया कि येलो बैल्ट के लिए प्रतिभागी सानवी सब्बरवाल, सत्या अरोरा, आदिशा शर्मा, अनिका जोशी, ताक्षी चौधरी, आद्विका मेहरोत्रा, सूर्यांश, ग्रीन बेल्ट के लिए प्रतिभागी रेयांश शर्मा, नित्य चौधरी, विहान चौधरी, हिमांशी रावत,स्वप्निल हीरणवाल, मीत पैसल, तोशानी मल्होत्रा रहीं। इस टेस्ट में परीक्षक की भूमिका मास्टर जतिन, ब्लैक बेल्ट ने निभाई। हेड कोच तकी इमाम ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास और खेल भावना बढ़ती है। शीघ्र ही सभी सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और नई बेल्ट प्रदान की जाएगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story