समन्वय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल में 13 खिलाड़ी चयनित

WhatsApp Channel Join Now
समन्वय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल में 13 खिलाड़ी चयनित


सहारनपुर में 10 से शुरू होगी प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता

मुरादाबाद, 09 जून (हि.स.)। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जून तक सहारनपुर में किया जाएगा, जबकि बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक संपन्न होगी। मुरादाबाद जिला बॉक्सिंग संघ के सदस्य योगेंद्र कुमार की देखरेख में इन प्रतियोगिताओं के लिए मंगलवार को सोनकपुर स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

योगेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रायल के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग में आदित्यराज, लोकेंद्र सिंह, तनुज कुमार, निशांत सैनी, हिमांशु, भानू प्रताप सिंह, शिव मलिक, राजशेखर और आदित्य चौधरी का चयन किया गया। वहीं बालिका वर्ग में युविका सिंह, काव्या यादव और आराध्या सक्सेना ने अपनी जगह पक्की की।

चयन प्रक्रिया में उनके अलावा अमरोहा जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव निर्भय बिश्नोई एवं मनीष अमरोहा की देखरेख में संपन्न हुई। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और रिंग में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story