सीडब्ल्यूजी 2022: अंशु मलिक ने महिलाओं की 57 किलोग्राम कुश्ती में रजत पदक जीता

सीडब्ल्यूजी 2022: अंशु मलिक ने महिलाओं की 57 किलोग्राम कुश्ती में रजत पदक जीता
सीडब्ल्यूजी 2022: अंशु मलिक ने महिलाओं की 57 किलोग्राम कुश्ती में रजत पदक जीता बर्मिघम, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अंशु मलिक को शुक्रवार को कोवेंट्री के विक्टोरिया पार्क एरिना में फाइनल में नाइजीरिया के ओडुनायो फोलासाडे अदेकुओरोये से हारने के बाद महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

आसान जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाने वाली अंशु ने नाइजीरियाई पहलवान से मुकाबला करने के लिए कड़ा रुख अपनाया। हालांकि, फिर भी वह 3-7 के अंकों के साथ हार गईं।

तीन बार राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता नाइजीरियाई पहलवान ने पहले दौर में अपना दबदबा बनाया और चार अंक जीते, अंशु को दो बार नीचे गिराकर तकनीकी अंक प्राप्त किए।

भारतीय पहलवान अपने प्रदर्शन से निराश थी और उन्होंने आंखों में आंसू लेकर मैदान छोड़ दिया। महिलाओं के 57 किग्रा में श्रीलंका की नेथमी पोथोर्टेज और कनाडा की हन्ना टेलर ने कांस्य पदक जीता।

--आईएएनएस

एचएमए/आरएचए

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story