सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया
May 13, 2026, 22:52 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 13 मई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार कर दिया है। उनका कार्यकाल अब 24 मई 2027 तक रहेगा।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर यह मंजूरी दी है।
प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मई 2023 में सीबीआई निदेशक नियुक्त किए गए थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

