सच्चा ज्ञान मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता हैः प्रधानमंत्री मोदी

WhatsApp Channel Join Now
सच्चा ज्ञान मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता हैः प्रधानमंत्री मोदी


नई दिल्ली, 26 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः अपने एक्स हैंडल पर ज्ञान पर केंद्रित सुभाषितम् (वीडियो संदेश) साझा किया है। उन्होंने इसके माध्यम से देश और समाज को सच्चे ज्ञान का महत्व समझाया। उन्होंने लिखा, ''सच्चा ज्ञान देश, समाज और समस्त मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए यह जरूरी है कि हमारा ज्ञान और हमारे कर्म पूरी मानवता के लिए प्रेरणा बनें।''

प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल में साझा सुभाषितम इस प्रकार है- आत्मा शुद्धः सदा नित्यः सुखरूपः स्वयम्प्रभः। अज्ञानान्मलिनो भाति ज्ञानाच्छुद्धो भवत्ययम्।। उन्होंने इस श्लोक के पीछे छुपे भाव का मर्म समझाते हुए ज्ञान और कर्म एक-दूसरे का पूरक बताते हुए समूची मानवता के कल्याण का आह्वान किया है।

इसका सुभाषितम् का अर्थ है आत्मा स्वभाव से ही शुद्ध होती है। सदैव विद्यमान रहती है। आनंदस्वरूप है। स्वयं प्रकाशित होती है। अज्ञानता के कारण यह अशुद्ध या सीमित प्रतीत होती है। ज्ञान प्राप्त होते ही यह फिर से शुद्ध रूप में प्रकाशित हो जाता है। इस श्लोक के प्रत्येक शब्द का गहन अर्थ है। जैसे शुद्धः का अर्थ है- यह स्वाभाविक रूप से पवित्र और निष्पाप है। सदा नित्यः के मायने यह शाश्वत है। अजर-अमर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद

Share this story