शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी

WhatsApp Channel Join Now

मुंबई, 04 नवंबर (हि.स.)। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से दो दिन बाद छुट्टी मिल गई है। खांसी की शिकायत के बाद भर्ती हुए शरद पवार की हालत अब स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार पवार को सीने में दर्द के कारण दो दिन पूर्व पुणे के एक निजी अस्पताल रुबी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य की आज सुबह समीक्षा करने के बाद छुट्टी दे दी गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें दो दिन आराम करने की सलाह दी है। पवार को घर ले जाने के लिए उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले अस्पताल में मौजूद थी।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772079 Articles

Share this story