लद्दाख में 4.1 तीव्रता का भूकंप, लेह में था केंद्र

WhatsApp Channel Join Now

लेह, 30 अप्रैल (हि.स.)। लद्दाख में गुरुवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र लेह में था और यह भारतीय समयानुसार 03:54:49 बजे दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार गुरुवार सुबह 3:54 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही। भूकंप 150 किमी की उथली गहराई पर आया, जिसका केंद्र अक्षांश 36.722 उत्तर और देशांतर 74.456 पूर्व पर लेह, लद्दाख में स्थित था। भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story