राष्ट्रपति मुर्मु 24 और 25 नवंबर को ओडिशा के दौरे पर
Nov 23, 2026, 18:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 और 25 नवंबर को ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कटक में बाली जात्रा महोत्सव और भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति 24 नवंबर को कटक में आयोजित बाली जात्रा महोत्सव-2026 में शामिल होंगी।
वहीं, 25 नवंबर को वह भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शिरकत करेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

