राष्ट्रपति ने गुरु रविदास जयंती की बधाई दी

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति ने गुरु रविदास जयंती की बधाई दी


नई दिल्ली, 31 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु रविदास जी एक महान संत, समाज सुधारक और मानवतावादी विचारक थे। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से समानता, सामाजिक न्याय और प्रेम का संदेश दिया। त्याग और तपस्या के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने जाति और धर्म के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे और मानवता को सही दिशा दिखाते रहेंगे। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story