राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी का दिया गया ‘एक ओंकार’ का संदेश मूल रूप से संपूर्ण मानवता की एकता का संदेश है। उन्होंने जातिगत भेदभाव, सामाजिक ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। गुरु नानक देव जी ने प्रेम, करुणा और मानवता की सेवा को जीवन का आधार बनाने की शिक्षा दी।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का विशेष स्थान है। उन्होंने लोगों को ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी और परिश्रम से आजीविका अर्जित करने तथा अपनी कमाई दूसरों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि लंगर की परंपरा के माध्यम से गुरु नानक देव जी ने सामाजिक समानता, भाईचारे और नि:स्वार्थ सेवा के मूल्यों को व्यवहार में उतारकर दिखाया।

उन्होंने देशवासियों से इस पवित्र अवसर पर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने तथा सेवा, समानता और सद्भाव के मूल्यों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story