राष्ट्रपति ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 25 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेशों में रह रहे केरलम के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ओणम नई फसल के आने की खुशी में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह पर्व देश की समृद्ध संस्कृति विरासत और भाईचारे का प्रतीक है तथा विविधता में एकता की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नौका दौड़, लोक नृत्य तथा अन्य पारंपरिक कलाओं और खेलों का विशेष महत्व होता है। ये केरलम की संस्कृति और जीवन-मूल्यों को दर्शाते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि वह प्रार्थना करती हैं कि ओणम का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करे तथा देशवासियों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story