राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जैसलमेर पहुंचीं, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
Feb 26, 2026, 22:28 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जैसलमेर/जयपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जैसलमेर में एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर राजस्थान पहुंची हैं। शुक्रवार, 27 फरवरी को मुर्मु जैसलमेर के पोकरण में आयोजित वायुशक्ति-2026 अभ्यास में शामिल होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

