मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर विद्युतीकरण के काम में तेजी

WhatsApp Channel Join Now
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर विद्युतीकरण के काम में तेजी


नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.)। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 508 किलोमीटर लंबे इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर ट्रेनों को 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए आधुनिक 2×25 केवी ओवरहेड विद्युतीकरण प्रणाली लगाई जा रही है।

रेल मंत्रालय के अनुसार इस प्रणाली से ट्रेनों को लगातार और स्थिर बिजली की आपूर्ति मिलेगी। विद्युतीकरण नेटवर्क के निर्माण में करीब 22,000 स्टील मास्ट और 25,700 से अधिक कैंटिलीवर असेंबली का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनका इस्तेमाल ओवरहेड विद्युत प्रणाली को मजबूती और सटीकता के साथ स्थापित करने के लिए किया जा रहा है।

इस परियोजना में ‘मेक इन इंडिया’ को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्युतीकरण प्रणाली के कई महत्वपूर्ण घटकों का निर्माण देश में ही किया जा रहा है, जिससे घरेलू विनिर्माण क्षमता को मजबूती मिल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story