बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामलों का निपटारा कानून के अनुसारः भारत

WhatsApp Channel Join Now
बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामलों का निपटारा कानून के अनुसारः भारत


नई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। भारत ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामलों का निपटारा कानून के अनुसार किया जाएगा। भारत ने बांग्लादेश के अधिकारियों को 2680 व्यक्तियों की नागरिकता सत्यापित करने के लिए भेजे हैं। भारत ने कहा कि ऐसा होने पर इन्हें प्रत्यर्पित करने की कार्यवाही की जाएगी। बहुत से मामले पांच साल से लंबित हैं। हमारी अपेक्षा है कि बांग्लादेश इस संबंध में तेज कार्यवाही करे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि नागरिकों की अवैध मौजूदगी के बारे में दोनों देशों के बीच व्यवस्था है तथा इन्हें वापस भेजा जा सकता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इबोला बीमारी से ग्रसित अफ्रीकी देश युगांडा को औषधियों की खेप भेजी गई है। भारत अफ्रीकी महाद्वीप के देशों को इस स्वास्थ्य इमरजेंसी से निपटने के लिए हर आवश्यक सहायता देने के लिए तत्तपर है।

एक अन्य सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि पड़ोसी देश म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई से 2 जून तक भारत की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह बोधगया और मुंबई भी जाएंगे। दोनों देशों के नेता सीमा सुरक्षा और संपर्क सुविधाओं के बारे में विचार विमर्श करेंगे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story