फिलीपींस में भूकंप से हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख

WhatsApp Channel Join Now
फिलीपींस में भूकंप से हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख


नई दिल्ली, 08 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में आए भूकंप से हुई जनहानि और व्यापक नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक संदेश में कहा कि मिंडानाओ में आए भूकंप से हुई जनहानि और विनाश की खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में भारत, फिलीपींस की जनता और वहां की सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story