पालघर सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति ने जताया दुख

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त की और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सगाई समारोह में जा रहे लोगों से भरे एक टेम्पो की टक्कर एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर ट्रेलर से हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story