डाक विभाग ने की, 36 दिल्ली के डाकघरों में राखी बुकिंग की विशेष व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
डाक विभाग ने की, 36 दिल्ली के डाकघरों में राखी बुकिंग की विशेष व्यवस्था


नई दिल्ली, 05 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन से पहले दिल्ली से राखियों को देश के अलग अलग कोनों में पहुंचाने के लिए ने डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। डाक विभाग दिल्ली में 34 बड़े डाकघरों के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में ट्रांजिट मेल कार्यालयों में 22 अगस्त तक विशेष राखी बुकिंग काउंटर स्थापित करेगा।

संचार मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि डाक विभाग ने ग्राहकों को अपनी 24 स्पीड पोस्ट और 48 स्पीड पोस्ट सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार ये सेवाएं सुरक्षित और निर्धारित समय सीमा में डिलीवरी की सुविधा देती हैं। तय समय में डिलीवरी नहीं होने पर मनी बैक गारंटी का भी प्रावधान है।

मंत्रालय ने बताया कि 24 स्पीड पोस्ट सेवा दिल्ली के 35 नामित बुकिंग केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए दिल्ली से मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद सहित छह प्रमुख महानगरों में तेजी और सुनिश्चित समयसीमा के भीतर डाक पहुंचाई जाएगी।

विशेष राखी बुकिंग की सुविधा अशोक विहार, सिविल लाइंस, चाणक्यपुरी, दिल्ली जीपीओ, नई दिल्ली जीपीओ, इंद्रप्रस्थ, जनकपुरी, कृष्णा नगर, करोल बाग, कालकाजी, लोधी रोड, सरोजिनी नगर, आर.के. पुरम, रमेश नगर, रोहिणी, मायापुरी, मालवीय नगर, मेहरौली समेत कुल 34 प्रमुख डाकघरों में उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित ट्रांजिट मेल कार्यालयों में भी विशेष बुकिंग काउंटर बनाए जाएंगे।

डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर राखी भेजकर इस विशेष व्यवस्था का लाभ उठाएं, ताकि त्योहार के दौरान डाक वितरण सुचारु रूप से हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story