जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पास किया

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 28 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने सोमवार को एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें भारत सरकार से जम्मू-कश्मीर को तुरंत पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की गई है।

यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पेश किया था। प्रस्ताव में कहा गया है कि सदन भारत सरकार से जम्मू-कश्मीर को तुरंत पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की जाती है, ताकि इसे भारत सरकार को भेजा जा सके। जब प्रस्ताव पर वोटिंग हो रही थी, तो भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

दिन का तय कामकाज पूरा होने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई और अब सदन की बैठक मंगलवार को होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story