केंद्रीय मंत्री सिंधिया तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय मंत्री सिंधिया तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर


सिलीगुड़ी, 14 मई (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिन के सिक्किम दौरे पर गुरुवार शाम बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचें। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात में सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में तेजी से विकास हो रहा है और सिक्किम देश के सबसे बेहतर राज्यों में शामिल है, खासकर ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति भी शिरकत करेंगे। राज्य में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार का गठन ऐतिहासिक है और यह सरकार आम लोगों के हित में काम करेगी। साथ ही उन्होंने “विकसित भारत” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में पश्चिम बंगाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका होने की बात कही।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

Share this story