कश्मीर घाटी में रात का तापमान गिरा, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 23 नवंबर (हि.स.)। पिछले 24 घंटों में कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और गिरावट आई है। रविवार रात पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के शून्य से नीचे 2.0 से 1.8 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर शहर में तापमान फ्रीज़िंग पॉइंट से नीचे गिरकर 0.0 डिग्री सेल्सियस से शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि काजीगुंड में यह 0.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया (पिछली रात यह शून्य से नीचे2.2 डिग्री सेल्सियस था), जबकि कोकरनाग में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 1.5डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

जम्मू संभाग में रात का तापमान लगभग स्थिर रहा। जम्मू शहर और कटरा में तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 10.6 डिग्री सेल्सियस से मामूली कम है। बनिहाल के तापमान में काफी उछाल आया, जो 1.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 9.1 डिग्री सेल्सियस हो गया।घाटी में ठंड की लहर (कोल्ड वेव) तेज हो रही है, जबकि जम्मू क्षेत्र में रात का तापमान काफी हद तक स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781691 Articles

Share this story