एससीओ के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
एससीओ के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन


नई दिल्ली, 13 नवंबर (हि.स.)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सम्मेलन में एससीओ के सभी 10 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पर्यवेक्षक और संवाद साझेदार देशों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है।

इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी शुक्रवार केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत मंडपम में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस फोरम का उद्देश्य एससीओ देशों के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन सभ्यताओं, कला, साहित्य और ऐतिहासिक परंपराओं के माध्यम से आपसी सहयोग तथा जन-जन के संबंधों को मजबूत करना है।

इस फोरम के गठन का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था। इस पहल के माध्यम से सदस्य देशों को अपनी हजारों वर्ष पुरानी सभ्यताओं और सांस्कृतिक उपलब्धियों को साझा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776257 Articles

Share this story