अनिल बलूनी भाजपा के संवहन विभाग के समन्वयक, आशीष अग्रवाल मीडिया संयोजक नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 23 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और सह-राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को सांगठनिक पदोन्नति देते हुए क्रमशः संवहन विभाग (संचार विभाग) का समन्वयक और मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्ति किया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा के अनुसार, अनिल बलूनी को संवहन विभाग का समन्वयक नियुक्त किया गया है और आशीष अग्रवाल को पार्टी के मीडिया विभाग का संयोजक बनाया गया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति आभार प्रकट किया है। बलूनी ने कहा कि पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रसेवा और संगठन की मजबूत आवाज को देश के जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निरन्तर कार्य करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय

Share this story