मिजोरम से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए खियांगते लालतलुआंगकिमा

WhatsApp Channel Join Now
मिजोरम से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए खियांगते लालतलुआंगकिमा


आइजोल, 18 जून, (हि.स.)। मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार खियांगते लालतलुआंगकिमा विजयी घोषित किए गए। गुरुवार को मिजोरम विधानसभा सचिवालय के एनेक्सी भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मतदान संपन्न हुआ।

चुनाव में विधानसभा के 40 सदस्यों में से 36 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई।

मिजोरम विधानसभा के आयुक्त एवं सचिव तथा निर्वाचन अधिकारी जोथानसांगा राल्ते ने परिणाम की घोषणा करते हुए खियांगते लालतलुआंगकिमा को राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया।

इस जीत के साथ सत्तारूढ़ जेडपीएम ने राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट पर अपना दावा मजबूत करते हुए संसद के उच्च सदन में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story