आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व नैतिक शक्ति से सशक्त हाेगा भारत : योगी आदित्यनाथ

WhatsApp Channel Join Now
आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व नैतिक शक्ति से सशक्त हाेगा भारत : योगी आदित्यनाथ


आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व नैतिक शक्ति से सशक्त हाेगा भारत : योगी आदित्यनाथ


आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व नैतिक शक्ति से सशक्त हाेगा भारत : योगी आदित्यनाथ


सोनीपत, 22 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों से ही सशक्त है। संतों और सिद्ध योगियों का सान्निध्य समाज को सत्य, सेवा और समरसता के मार्ग पर अग्रसर करता है।

योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरियाणा के साेनीपत जिले के मुरथल स्थित बाबा नागे धाम में सिद्ध बाबा बुद्धनाथ महाराज एवं अन्य सिद्ध योगियों की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, तपस्या, साधना

और सेवा की उस अविरल परंपरा का जीवंत प्रमाण है, जिसने सदियों से समाज को दिशा दी है।

उन्होंने बाबा नागे धाम को सनातन परंपरा की तपोभूमि बताते हुए कहा कि यहां साधना के

साथ-साथ समाज के उत्थान का कार्य भी निरंतर होता रहा है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को

सुदृढ़ करते हैं, संस्कारों को मजबूती देते हैं और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करते हैं।

योगी

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने यह स्पष्ट कर

दिया है कि आस्था, संस्कृति और विकास परस्पर विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं।

आज जब विश्व के कई हिस्सों में अस्थिरता और संघर्ष का वातावरण है, तब भारत शांति, समरसता

और विकास के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ और माघ मेले

के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं का शांतिपूर्ण स्नान हमारी सांस्कृतिक शक्ति और सामाजिक

अनुशासन का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री

ने कहा कि बीते एक हजार वर्षों में भारत ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन आने

वाला एक हजार वर्ष भारत का है। विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक समृद्धि नहीं, बल्कि

आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक रूप से सशक्त राष्ट्र का निर्माण है।

कार्यक्रम

में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा

कि भारत की सांस्कृतिक विरासत ही हमारी वास्तविक शक्ति है। इसी शक्ति के बल पर भारत

विश्व को शांति और सद्भाव का मार्ग दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर

कार्य कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालु अपने आराध्य से सहज रूप से जुड़ सकें।

डॉ अरविंद

शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि नाथ

संप्रदाय में उनका स्थान विशिष्ट है। उनकी उपस्थिति में आयोजित यह समारोह सनातन आस्था,

साधना और सांस्कृतिक चेतना के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक

आयोजन समाज को जोड़ते हैं और सेवा व समरसता के सूत्र में बांधकर भेदभाव की दीवारों

को स्वतः समाप्त कर देते हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, मस्तनाथ डेरे के महंत बाबा बालक नाथ, विधायक निखिल मदान विधायक कृष्ण गहलोत,

मेयर राजीव जैन, इसमें विशेष रुप से शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story