त्योहार और सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

WhatsApp Channel Join Now

सड़कों पर निराश्रित गोवंश की मौजूदगी रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान

बाजारों-मंडियों से लेकर राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों तक होगी पेट्रोलिंग

नगर आयुक्तों और निकायों के अधिशासी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

लखनऊ, 13 नवंबर : त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात तथा शीत ऋतु में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश में गोवंश संरक्षण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए गो-आश्रय स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। योगी सरकार का स्पष्ट ध्येय है कि गोवंश को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। कहीं भी गोवंशों के पाए जाने पर उनका संरक्षण कराया जाएगा। इसके तहत विशेष अभियान चलाकर पेट्रोलिंग की जाएगी।

राजमार्गों, बाजारों, हाटों और मंडियों के आसपास रहेगी विशेष नजर

राजमार्गों, बाजारों, मंडियों और प्रमुख मार्गों पर त्यौहार के समय लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में विशेष अभियान चलाने और पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के साथ ही बाजारों, हाटों और मंडियों के आसपास निराश्रित गोवंश की मौजूदगी रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के तहत सड़कों पर घूम रहे गोवंश को चिह्नित कर संरक्षित किया जाएगा।

नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी

गोवंश संरक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके तहत नगर आयुक्तों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश की स्थिति पर नजर रखने और बाजारों, मंडियों तथा प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। त्योहारों के दौरान बढ़ते यातायात को देखते हुए पेट्रोलिंग और गोवंश को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।

निराश्रित गोवंश की देखभाल, नस्ल सुधार और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि की रणनीति

योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए व्यापक व्यवस्था विकसित की गई है। प्रदेश में 7700 से अधिक गो आश्रय स्थलों के माध्यम से 16 लाख से ज्यादा निराश्रित गोवंश संरक्षित किए गए। योगी सरकार का प्रयास केवल निराश्रित गोवंश को आश्रय उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी समुचित देखभाल, नस्ल सुधार और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि को भी गोवंश संरक्षण की व्यापक रणनीति का हिस्सा बनाया गया है। इसके तहत आश्रय स्थलों की व्यवस्था के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

डेयरी उद्यमों को बढ़ावा दे रही नंदिनी कृषक समृद्धि योजना

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में नए उद्यम विकसित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इससे पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय की स्थापना और विस्तार के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। योगी सरकार का उद्देश्य गोवंश संरक्षण को पशुपालकों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से जोड़ना है।

नस्ल सुधार और गो आधारित उत्पादों तक व्यापक रणनीति

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि प्रदेश में गोसंरक्षण की व्यवस्था अब व्यापक स्वरूप ले रही है। इसके तहत गो-आश्रय स्थलों, पशु चिकित्सा सेवाओं, नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन, डेयरी निवेश और गो आधारित उत्पादों को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है। योगी सरकार की मंशा है कि गोवंश संरक्षण को व्यवस्थित और टिकाऊ व्यवस्था के रूप में विकसित किया जाए, जिससे गोवंश की सुरक्षा के साथ पशुपालन क्षेत्र को भी नई मजबूती मिले। योगी सरकार की इस पहल के तहत त्योहारों और सर्दियों के दौरान गोवंश की सुरक्षा और सड़कों पर उनकी मौजूदगी रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23607 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story